CANADA-EXCLUSIVE…ऐसे देता था पंजाबी कथित गिरोह वारदात को अंजाम…आखिर, कनाडा की एजेंसी-पुलिस को कितने साल लग गए उन्हें पकड़ने में…जानेंगे, किस बात का हुआ खुलासा..?

express-entry-profile-canada-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/JALANDHAR/CHANDIGARH.

कनाडा की पील क्षेत्रीय पुलिस ने एक बड़े संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय जबरन वसूली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारतीय और पंजाबी मूल के 17 युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार यह गिरोह ब्रैम्पटन, मिसिसॉगा, कैलेडन, ब्रिटिश कोलंबिया और अमेरिका के कैलिफोर्निया तक सक्रिय था तथा पंजाबी और दक्षिण एशियाई व्यापारियों को निशाना बना रहा था।

24 घटनाओं का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह रेस्तरां मालिकों, ट्रक कंपनियों और कारोबारियों से धमकी देकर वसूली करता था। रकम न देने पर गोलीबारी, आगजनी और हिंसक हमलों की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़ी कुल 24 घटनाओं का खुलासा किया है, जिनमें 16 गंभीर हिंसक वारदातें शामिल हैं। कई मामलों में करीब 324 गोलियां चलाए जाने का भी दावा किया गया है।

106 आपराधिक मामले दर्ज

दबिश के दाैरान पुलिस ने 6 अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, मोबाइल, सिम कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर कुल 106 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में इकबाल सिंह भगरिया, आकाशदीप सिंह, रविंदर सिंह, जशनबीर सिंह, दिलावरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, प्रभदीप सोहल, प्रतापबीर घुमन, अजयदीप सिंह, नवरूप सिंह, राजन सिंह, अमृतजोत सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुनीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मोहिंदर सिंह और गौतम गौतम शामिल हैं।

भारत निर्वासन की संभावना जताई

पील क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख निशान दुरैयप्पा ने कहा कि यह गिरोह सीमा पार संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़ा था और कई एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से इसे तोड़ा गया। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी ने भी छह आरोपियों को आव्रजन नियमों के उल्लंघन के तहत हिरासत में लिया है, जिनके भारत निर्वासन की संभावना जताई जा रही है।###CANADA###USA###PUNJABI-CRIMINAL-ARRESTED-BY-CANADA-POLICE###GERMANY###UK###ITLAY###PUNJAB###CHANDIGARH###DELHI###SINGAPORE###CHINA###TURKEY###@

100% LikesVS
0% Dislikes