पंजाब में रेत माफिया हुआ दबंग…..नाका तोड़ पुलिस पर चढ़ाया वाहन…बड़ी मुश्किल से बचाई जान….1 दर्जन के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

ILLEGAL-SAND-WEAPONS

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

रेत माफिया प्रदेश में इतना दबंग हो चुका है कि अब पुलिस को भी नहीं कुछ समझता हैं। ताजा मामला, लुधियाना में स्थित सतलुज दरिया से जुड़ा है। यहां पर अवैध रेत माइनिंग को रोकने के लिए पुलिस गई तो उनका पहले नाका तोड़ा फिर, उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ पुलिसकर्मी घायल होने की बात सामने आ रही है। करीब एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, किसी के गिरफ्तार होने के बारे पुष्टि नहीं हुई। 

…जानिए, क्या है पूरा मामला

लुधियाना के माछीवाड़ा में सतलुज दरिया में रेत माफिया लगातार कई दिनों से नाजायज माइनिंग चल रहा था। पहले ग्रामीणों ने रेत माफिया को अवैध माइनिंग करने से रोका और बीती रात पुलिस ने अवैध माइनिंग को रोकने के लिए नाकाबंदी की। रेत माफिया ने पहले पुलिस का नाका तोड़ा और जब पुलिस कर्मियों ने रेत के वाहनों को रोकने की कोशिश की तो रेत माफिया ने पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस कर्मियों ने खुद को किनारे करके अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से रेत के वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं कि रेत ले जाने वाले कौन थे।


किसानों ने वाहन घेरे

किसान यूनियन राजेवाल ने भी मोर्चा खोलते हुए सतलुज बांध पर कुछ रेत के वाहनों को रोका। कुछ वाहन तो रेत खाली करके वहां से भाग गए जबकि कुछ वाहन किसानों ने घेर लिए। किसानों का कहना है कि रेत वाले उनके नाम की पर्चियां बनाकर अवैध माइनिंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes