..बेदर्द बांग्लादेश आवाम…..कैसे 1 और हिंदू को पीट पीट कर मार डाला..बड़ा सवाल, क्यों, चुप है ‘INDIA’….?

FILE-IMAGE-BANGLADESH-RIOTS

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

बांग्लादेश में एक बार फिर भीड़ ने हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना बुधवार रात करीब 11:00 बजे राजबाड़ी जिले के हुसैन सांगा गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि अमृत को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में मार डाला। वह हुसैन सांगा गांव का ही निवासी था। पुलिस ने बताया कि अमृत के खिलाफ पांगशा पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है।इससे पहले 18 दिसंबर को ढाका के पास हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी। बाद में उसे पेड़ पर लटका कर जला दिया था।

100% LikesVS
0% Dislikes