BREAKING NEWS…प्राइवेट जेट क्रैश…7 लोगों की मौत,क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल

CRASH-JET-NEAR-RESCUE-TEAM-REACHED

SNE NETWORK.USA.

अमेरिका में ‘मेन राज्य’ के बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार रात करीब 7:45 बजे हुआ, जब विमान बर्फीले तूफान के बीच उड़ान भर रहा था। ये विमान उड़ान भरते समय ही रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद एयरपोर्ट को तुरंत बंद कर दिया गया। बैंगोर एयरपोर्ट बोस्टन से करीब 321 किमी उत्तर में स्थित है। उस समय इलाके में भारी बर्फबारी हो रही थी, जो पूरे न्यू इंग्लैंड और अमेरिका के कई हिस्सों को प्रभावित कर रही थी।

हादसे की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) कर रहे हैं। NTSB के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया और उसके बाद उसमें आग लग गई। हालांकि, जांच एजेंसियों ने कहा है कि जांच टीम के मौके पर पहुंचने तक कोई और बयान जारी नहीं किया जाएगा। NTSB ने यह भी साफ किया कि पीड़ितों की पहचान जारी करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है, यह काम लोकल प्रशासन करता है। वहीं, एयरपोर्ट डायरेक्टर जोसे सावेद्रा ने मीडिया से बात करने से इनकार करते हुए कहा कि वह फेडरल एजेंसियों के दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes