WORLD-BREAKING….इस देश में विश्व के सबसे बड़े भूकंप के झटके महसूस हुए….हर तरफ तबाही का मंजर..कितने लोगों की हुई मौत, कितने हुए जख्मी..फिलहाल राहत का काम है जारी…?

EARTHQUAKE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.WORLD-DESK.

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई है। - Dainik Bhaskar

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई है। (IMAGES-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

वेनेजुएला में दो ताकतवर भूकंप से तबाही मच गई है। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.34 बजे 7.2 और 6.35 बजे 7.5 तीव्रता के दो झटके आए। उस समय भारत में गुरुवार तड़के 3.34 और 3.35 बजे थे। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, 30% आशंका एक लाख लोगों के जान गंवाने की भी है। अब तक 32 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा घायल हैं। 20 ऑफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं।

दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए। इससे कई शहरों में इमारतें गिर गईं या खतरनाक तरीके से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे धूल का गुबार उठता दिखाई दिया।

देश में इमरजेंसी

वेनेजुएला में यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।

LIVE IMAGES-BY-SNE-NETWORK….

वेनेजुएला की राजधानी कराकस के एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई।

वेनेजुएला की राजधानी कराकस के एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई। (IMAGES-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

कराकस में कई रेसिडेंशियल इमारतें भूकंप के झटकों के बाद ढह गईं। मलबे के अंदर लोगों के दबे होने की आशंका है।

कराकस में कई रेसिडेंशियल इमारतें भूकंप के झटकों के बाद ढह गईं। मलबे के अंदर लोगों के दबे होने की आशंका है। (IMAGES-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

लगातार दो बड़े झटकों से राजधानी समेत कई शहरों में इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं।

लगातार दो बड़े झटकों से राजधानी समेत कई शहरों में इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं। (IMAGES-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

भूकंप शाम को आया। रेस्क्यू टीमें रातभर से मलबे के बीच राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं।

भूकंप शाम को आया। रेस्क्यू टीमें रातभर से मलबे के बीच राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं। (IMAGES-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

राजधानी कराकस में नागरिकों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर लोगों की हिफाजत के लिए प्रार्थना की।

राजधानी कराकस में नागरिकों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर लोगों की हिफाजत के लिए प्रार्थना की। (IMAGES-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)###USA#UK###CANADA###EARTH-QUAKE-NEWS-AT-WORLD###GERMANY###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###CHINA###ITLAY###FRANCE###CONTINENTAL###EUROPE###@

100% LikesVS
0% Dislikes