‘जागो’ समारोह बना खूनी खेल…….चल गई ठा-ठा गोलियां…घायल को पहुंचाया अस्पताल….क्षेत्र में दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

‘जागो’ समारोह में एक गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि गोली लगने से एक गंभीर तौर पर घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला, बीती रात्रि लुधियाना के एक निकटवर्ती का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हो पाई। घटनास्थल से पुलिस ने 3 खाली होल बरामद कर लिए। हथियार लाइसेंसी या अवैध था। इस बारे भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। गांव में दहशत का माहौल है। गांव पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले फरार बताए जा रहे है। प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस ने हर पहलू पर अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी। 

जानकारी के अनुसार गांव में शादी से पहले जागो कार्यक्रम लड़के परिवार की तरफ से आयोजित किया गया था। तय कार्यक्रम में आमंत्रित आरोपी ने गोली चलाने से पहले जश्न में गोली चलाई थी। फायरिंग करने वाले की दूल्हे के चाचा मनदीप सिंह से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश भी है। घटना के तुरंत बाद कूमकलां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जगदीश सिंह (70) निवासी गांव कोट गंगू राय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल बरामद कर लिया। घायल मनदीप सिंह (38) को दोराहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes