वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक युवती का शव पंखे से लटकता पाया गया। मामला, पंजाब के लुधियाना के सबसे मशहूर क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कोठी का मालिक एक बहुत बड़ा कारोबारी है। मृतक युवती के परिवार ने हत्या की आशंका जताई हैं। उनके मुताबिक, पम्मी के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, इससे साफ साबित हो जाता है कि उसने आत्महत्या नहीं की, बल्कि, उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटकाया गया। ऐसा लगे कि उसने आत्महत्या की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी शवगृह में रखवा दिया।

प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि पम्मी कोठी में बच्चों की देखभाल (नैनी) का काम करती थी। काफी शांत तथा हंसमुख स्वभाव होने का बताया जा रहा हैं। पम्मी को सबसे पहले कोठी के सुरक्षाकर्मी ने देखा। इसके बारे परिवार को इतलाह दी।
उधर, परिवार के मुताबिक, उन्हें यह सूचना दी गई कि पम्मी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जब, उसका शव देखा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी हत्या की गई। शरीर पर कई निशान पाए गए।
उधर, पुलिस ने बताया कि प्राथमिक कानूनी कार्रवाई की गई, फिलहाल, मौत के असल कारण बिना पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कहना सही नहीं होगा। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

