BREAKING NEWS…..इस हादसे में चली गई 2 युवकों की जान….2 की हालत है चिंताजनक

TRACTOR TRALI ACCIDENT LDH.

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

तुड़ी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे का कारण ट्रैक्टर का आगे वाला एक टायर अचानक निकल जाने का बताया जा रहा है। ट्राली में बैठे 4 युवक जमीन पर नीचे आ गिरे। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में 2 युवकों ने दम तोड़ दिया। जबकि, 2 लोग गंभीर घायल है। मृतकों की पहचान सुखविंदर (35) और हेमंत (29) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान सोनू और बिंदर के रूप में हुई है। हादसा, पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर हुआ।


जानकारी के मुताबिक अमनदीप नाम का ड्राइवर ट्रैक्टर चला रहा था। अमनदीप फगवाड़ा से तूड़ी से भरी ट्राली लुधियाना के लिए लेकर जा रहा था। टोल प्लाजा पार करके थाना लाडोवाल से कुछ दूरी पर अचानक ट्रैक्टर का टायर निकल गया। जिसके कारण ट्राली पलट गई। ट्राली के ऊपर बैठे चारों युवक नीचे आ गिरे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल सोनू और बिंदर के चोट लगी है। जबकि सुखविंदर और हेमंत की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes