वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक अटैची से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसके शरीर के कई टुकड़े किए गए हैं, जबकि चेहरा पुल के नीचे पड़ा हुआ बरामद हुआ है। पता चला है कि अटैची कैंसर अस्पताल के पास पड़ी थी। लोगों ने तुरंत जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने देखा तो वह दंग रह गई। शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। पहचान के लिए पुलिस अपने तौर कड़े प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक डिवीजन नंबर-6 के अंतर्गत आने वाले इलाके में कैंसर अस्पताल के पास पुल पर एक अटैची पड़ा हुआ था। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब अटैची को कब्जे में लिया तो उसमें नग्न अवस्था में पड़े एक व्यक्ति के शरीर के कई टुकड़े बरामद हुए। पुलिस ने पुल के नीचे देखा तो चेहरा बरामद हो गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने यह तस्वीर पंजाब के सभी पुलिस स्टेशनों को भेज दी है ताकि शव की पहचान हो सके। इस घटना से जिले के लोगों में दहशत का माहौल है।

