वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
दिल्ली बम ब्लास्ट का लुधियाना कनेक्शन सामने आ रहा है। 13 नवंबर को लुधियाना के बाल सिंह नगर में भी NIA ने रेड की थी। इस दौरान टीम ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से MBBS करने वाले डॉक्टर जान निसार आलम की क्लिनिक पर दबिश दी। डॉक्टर यहां मौजूद नहीं थे तो क्लिनिक के नजदीक है चंद कदमों की दूरी पर डॉक्टर का घर है। उनके पिता से टीम ने पूछताछ की तो टीम को पता चला कि डॉक्टर जान निसार रिश्तेदारी में कुछ दिन पहले ही गांव डालखोला बंगाल गए हुए हैं।
NIA की टीम ने बंगाल में रेड कर डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूरा दिन उसने पूछताछ कर शाम को उन्हें छोड़ दिया था। सूचना है कि डॉक्टर लैपटॉप और मोबाइल टीम के कब्जे में है जिसकी जांच की जा रही है। डॉक्टर से टीम ने कहा है कि जब भी उन्हें किसी तरह की इस केस में उनकी जरूरत होगी तो वह उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाएंगे और उन्हें आना पड़ेगा। आज डा. आलम को दिल्ली में NIA ने पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया हुआ है।
डॉक्टर जान निसार आलम के पिता तोहिद आलम ने बताया कि अधिकारियों की टीम उनके घर जरूर आई थी। उन लोगों ने उनसे पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने 2020 में MBBS में एडमिशन लिया था और 2025 में MBBS पूरा करके इंटर्नशिप की है। अब वह लुधियाना में अपना क्लीनिक चला रहा है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में उनका बेटा एमबीबीएस करके आया है तो उसके अपने प्रोफेसरों के साथ बातचीत होती रहती थी। अब उनका बेटा एम्स के लिए नीट की तैयारी कर रहा है। जिस कारण पर क्लिनिक में पूरा ध्यान नहीं दे पाता था। इस कारण ज्यादातर क्लिनिक बंद रहती थी। वह जांच एजेंसी की हर तरह से मदद करेंगे। प्रत्येक जांच में वह उनका सहयोग देंगे। उन्होंने अपने बेटे-बेटी और पत्नी को गांव भेजा है। उन्होंने बताया कि NIA ने वहां पर उनके बेटे से पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
पिता तोहिद आलम ने कहा कि उनके बेटे ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई ग्रीनलैंड स्कूल सुभाष नगर से की है। उसके बाद एमबीबीएस के लिए यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार 1984 से लुधियाना में रह रहा है।

