FIRING ON THE ‘टोल-प्लाजा’….अफरा-तफरी का माहौल, VIP लेन से जाने की कर रहे थे जिद..?

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

पंजाब के लुधियाना में सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर देर रात फायरिंग हो गई। गोलियां चलने से यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। दरअसल, XUV कार में सवार कुछ लोग VIP लेन से जाने की जिद कर रहे थे।

कार सवार खुद को किसी विभाग का चेयरमैन बता रहा था। टोल कर्मी ने जब कार सवार लोगों से ID कार्ड मांगा तो गुस्से में आकर उन्होंने टोल कर्मियों पर गोलियां चला दी। हालांकि, गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद टोल कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

100% LikesVS
0% Dislikes