LUDHIANA-NEWS…पहले अपहरण..फिर हथियार के बल पर थर्ड डिग्री…..उसके बाद परिवार से मांगी रंगदारी…पुलिस ने दर्ज किया केस

THIRD-DEGREE-VICTIM-YOUTH-AT-LUDHIANA-CASE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

एक किशोर को कुछ बदमाशों ने उसे नंगा कर खूब पीटा है। बताया जा रहा है कि उसे थर्ड भी दी गई। इतना ही नहीं, उसके परिजनों से रंगदारी के नाम पर 20 हजार की मांग की। पता चला है कि उसे पाइप तथा बेल्ट से पीटा गया। पीटने का वीडियो को सोशल मीडिया पर भी  अपलोड किया गया। किसी तरह से युवक उनके चुगल से छूट आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामला, पंजाब के लुधियाना में स्थित एक क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 

पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि उनका बेटा 1 जनवरी को अपनी बाइक (PB-10 KE-9814) पर पतंग लेने गया था। तभी 3 बाइक पर सवार 9 लड़कों ने उसका पीछा किया और उसे घेर लिया। आरोपियों ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर आत्म पार्क के पास धुरी लाइन में एक कमरे में ले गए।
वहां, बिंदु, शिवम, सन्नी, नवीन और 4-5 अज्ञात लड़कों ने मिलकर बेटे को बेल्ट और गैस सिलेंडर के पाइप से पिटाई की। आरोपियों ने लड़के के पिता को वीडियो कॉल कर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एक देसी पिस्तौल भी दिखाई। उधर, पुलिस एक शीर्ष पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि मामला काफी गंभीर था। उनकी टीम ने मामला दर्ज करने के उपरांत कड़ी कार्रवाई आरंभ कर दी। जल्द ही गिरफ्तार किए जा सकते हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes