PUNJAB BREAKING..दरिया में तैर रहा था शव….शरीर पर थे चोट के निशान….हत्या की आशंका…जानिए, किस क्षेत्र का है मामला..?

CRIME-SCENE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

बुड्ढा दरिया के नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर आगे की जांच शुरू कर दी जाएगी।


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव पीछे से पानी में बह कर आया है। शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव कहां से बहकर आया है। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति का परिजन या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है, तो वह थाना पुलिस से संपर्क करें।

100% LikesVS
0% Dislikes