PUNJAB-REPORT…..कितने हैरान-परेशान करने वाली बात….अब देह व्यापार भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए होने लगा

SOCIAL-MEDIA-IMAGE-2

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पंजाब में अब देह व्यापार भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए होने लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पेज क्रिएट करके उसे महिलाओं और लड़कियों की अश्लील रील पोस्ट करके ग्राहकों को इनवाइट किया जा रहा है। सबसे अहम बात ये है कि हर रील के साथ बाकायदा उनका रेट भी लिखा गया है। यह रेट 2000 से 5000 रुपए तक बताया गया है। यही नहीं पेज की प्रोफाइल के साथ-साथ पोस्ट पर लोकेशन भी लिखी गई है।

SOCIAL-MEDIA-IMAGE-3


इसमें दावा किया गया है कि लुधियाना की 10 हजार लड़कियां इससे जुड़ी हैं। इसमें अड्डे का वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसमें बाकायदा बाहर रोड भी दिखाई गई है, ताकि ग्राहक वहां तक पहुंच सके। वीडियो में बेड रूम भी दिखाया गया है। यह पेज मार्च 2026 से चल रहा है। मगर, हैरानी की बात ये है कि अभी तक लुधियाना पुलिस को इस बारे में पता तक नहीं है।

SOCIAL-MEDIA-IMAGE-4
SOCIAL-MEDIA-IMAGE-5
100% LikesVS
0% Dislikes