SCAM….जानिए, विस्तृत रिपोर्ट, पंजाब के किस हिस्से में करोड़ों का CGST घोटाला हुआ……?

SCAM-SNE-NEWS-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) कमिश्नरेट लुधियाना ने मंडी गोबिंदगढ़ और आसपास के इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है। विभाग की टीम ने यह छापेमारी विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की थी।जांच में खुलासा हुआ कि एक निजी कंपनी ने लोहे और इस्पात उत्पादों के निर्माण के नाम पर करीब 300 करोड़ रुपए के फर्जी बिल जारी किए। इन बिलों के जरिए गैरकानूनी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लिया गया और उसे जीएसटी देयता के समायोजन में इस्तेमाल किया गया। इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा।


विभाग ने छापेमारी के बाद कंपनी से जुड़े एक मुख्य व्यक्ति को CGST एक्ट 2017 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने इस धोखाधड़ी की पूरी योजना तैयार करने और उसे लागू करने में अहम भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और नेटवर्क में शामिल अन्य कंपनियों, व्यक्तियों और संभावित लाभार्थियों की पहचान की जा रही है। जांच के दायरे को और विस्तार किया जा रहा है ताकि पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सके।

100% LikesVS
0% Dislikes