SHOCKING NEWS……कबड्डी खिलाड़ी की मदद करना पड़ा महंगा…..सरे बाजार में व्यक्ति को गोलियों से कर दिया छलनी 

CRIME-SCENE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.जगरांव.लुधियाना। 

एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह (32) पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 3 बच्चों का पिता था। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि हत्या के पीछे का कारण एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की मदद बताया जा रहा हैं। वारदात को अंजाम देने वाले मौके से ही फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने 3 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

हत्या क्यों की गई..जानिए, इस रिपोर्ट में…?

जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह गांव के ही एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते सोमवार को गांव की अनाज मंडी के पास हथियारबंद हमलावरों के एक समूह ने उस पर गोलियां चला दीं। बचने के लिए गगनदीप खेतों की तरफ भागा, लेकिन गोलियां लगने से वह खून से लथपथ गिर पड़ा। घटना के बाद गगनदीप को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगरांव सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या की गई है। कथित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस टीम के एक जांच अधिकारी ने की। 

100% LikesVS
0% Dislikes