वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली।
आतंकी निज्जर आतंकी हत्याकांड में कनाडा पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की पुष्टि की। गिरफ्तार अमनदीप सिंह (22) पीछे से पंजाब का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, निज्जर हत्याकांड में इस अपराधी का हाथ भी था। अब तक कुल 4 भारतीयों को कनाडा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। निज्जर की हत्या पिछले साल जून में हुई थी। पता चला है कि पकड़े गए कथित अपराधी लारेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखते है। फिलहाल, कनाडाई पुलिस ने जांच का विषय का हवाला देकर मीडिया के साथ अधिक जानकारी साझा नहीं की। इससे पहले करण बराड़, कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है, इन सबके खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत है। जिससे साफ साबित होता है, उन्होंने निज्जर की हत्या की थी।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सदन में इस बात का दावा किया था कि उनके नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकार का हाथ है। उनके पास इस बात के सबूत है। भारतीय खुफिया एजेंसी ने वारदात को अंजाम देने में अहम किरदार निभाया। एजेंसी के एक बड़े अधिकारी को वापस भारत भेजने का कनाडा सरकार ने फैसला लिया था। इधर, भारत ने भी कनाडा के राजदूत कार्यालय से कईयों को देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया। कनाडा जाने के लिए वीजा प्रणाली पर प्रतिबंध लगा दिया। दोनों देशों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई।
उधर, भारत ने कनाडा से इस हत्या के पीछे सबूत मांग लिए तथा कहा कि हम आपकी इस केस में पूरी मदद करेंगे। लेकिन, कनाडा इस मामले को लेकर आज तक भारत के समक्ष सबूत पेश नहीं कर पाया। इससे एक बात यह साफ साबित हो जाती है कि कनाडा ने जानबूझ कर किसी के कहने पर भारत को बदनाम करने की साजिश रची थी , जबकि, नाकाम साबित हुई। पिछले दिनों कनाडा में भारतीय राजदूत ने साफतौर पर कहा था कि कनाडा सरकार देश की विरोधी ताकत खालिस्तान को खुली हवा दे रही है। यह बिल्कुल ठीक नहीं है।

