SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.

वेनेजुएला में बुधवार को आए भूकंप के रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक सैकड़ों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो भूकंप में अब तक 589 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 2,980 लोग घायल हैं। वेनेजुएला में बुधवार यानी 25 जून को साल 1821 के काराबोबो युद्ध की याद में राष्ट्रीय अवकाश था। इसलिए ज्यादातर लोग घरों में थे और फीफा वर्ल्ड कप मैच देख रहे थे। इससे मलबे में दबने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलबे के अंदर से आवाजें आ रहीं हैं। सरकार ने देर रात बताया कि 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भूकंप की भयावहता की असल तस्वीर अभी आना बाकी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, एक लाख लोगों के जान गंवाने की 30% आशंका है। इस आपदा से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को 9.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान हो सकता है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने आपातकाल लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड्रिग्ज से बात कर मदद की पेशकश की है।
भूकंप से जुड़ी 7 तस्वीरें…?

भूकंप आने के बाद बिल्डिंग मलबे के ढेर में बदल गई। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह जाने से कमरे के अंदर का सामान बाहर दिखने लगा। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

भूकंप के चलते सड़क पर करीब दो फीट की दरारें आ गईं। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

मलबे में अपनों को खोजने की तलाश जारी है। एक शख्स ढेर के ऊपर थककर बैठ गया। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

वेनेजुएला के काराबालेदा शहर में भूकंप के बाद एक कार ढही हुई इमारत के मलबे के नीचे दब गई। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

वेनेजुएला के ला गुआइरा में भीषण भूकंप के बाद एक गाड़ी के भीतर बैठे घायल और पीड़ित लोग। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

वेनेज़ुएला में आए दो बड़े भूकंप और उसके बाद आए कई आफ्टर शॉक से सबसे ज्यादा तबाही ला गुआइरा राज्य में हुई। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)###USA###UK###CANADA###GOVT.-OFFICE-NEW-TIME-SCHEDULE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

