खुलासा…हे घोर कलियुग…..दोस्त ने दोस्ती की न परवाह करते हुए उसे पहले मौत के घाट उतारा..फिर शरीर के 6 हिस्से काट कर अज्ञात जगह फेंका….जानें, कैसे हुई गिरफ्तारी

CRIME-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

कटी लाश के रहस्य पर पुलिस ने पर्दा हटा दिया हैं। हत्या का जिम्मेदार मृतक का दोस्त तथा पत्नी निकली हैं। दोनों ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। मरने वाला दविंदर पाल सिंह मुंबई में इंजीनियर था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्या पैसे के लेन देने को लेकर की गई। शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत उसे वारिसों के हवाले कर दिया गया। गुनहगार सीसीटीवी कैमरा से पकड़े गए हैं। वह शव को खुर्दबुर्द करने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार हो कर गए थे। इस बात की पुष्टि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की। 

..जानिए, क्या था पूरा मामला

2 दिन पहले दविंदर पाल सिंह मुंबई से वापस लुधियाना घर लौटा था। पति पत्नी तथा बच्चों सहित अन्य परिवार के सदस्य यहीं पर रहते हैं। घर से वह बाल कटवाने के लिए गया था। घर वापस नहीं लौटा तो पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। गत दिवस पुलिस को एक कटी लाश अलग-अलग जगह से हासिल हुई। शव के 6 टुकड़े किए गए थे। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो हर जगह सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। इतने में उन्हें एक मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति दिखाई देता है। मृतक युवक (दविंदर पाल सिंह) की मां उस तस्वीर को पहचान लेती है। वह पुलिस को बताती है कि ये तो शेरा तथा उसकी पत्नी हैं। ऐसे में पुलिस पकड़ने के लिए दबिश देती है, तभी वे उनके हत्थे चढ़ जाते हैं। 

हत्या क्यों की गई….शव के टुकड़े करने का क्या था राज

पकड़े गए कथित अपराधियों ने जांच में बताया कि 2 दिन पहले शेरा को दविंदर पाल सिंह रास्ते में मिल जाता है। दोनों ही नशा करने के लिए कहीं चले जाते हैं, तभी पैसे के  लेने देने को लेकर आपस में बहस हो जाती है। तभी शेरा उसे धक्का देता है तो नीचे किसी चीज से टकराने की वजह से मौत हो जाती है। घबरा कर उसने पत्नी को सारा किस्सा बताया। ऐसे में किसी को शक न हों तो दोनों ही तीखे तथा नुकीले हथियार से मृत शरीर के 6 हिस्से करते हैं। उसके बाद एक पुराने ड्रम में सभी 6 हिस्सों को डाल कर बाइक पर सवार होकर घर से निकल जाते है। रास्ते में एक खाली प्लाट देखा तो वहां पर ड्रम को फेंक दिया। कबूल किया शरीर 3 भाग को उन्होंने अलग-अलग जगह फेंका था। 

100% LikesVS
0% Dislikes