शराब के नशे में गिरा जमीन पर….कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला, पत्नी से चल रहा था झगड़ा

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

एक शराब की हालत में व्यक्ति को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। मामला, जगराओं क्षेत्र से जुड़ा है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि मरने वाले हरदीप सिंह की अपनी के साथ झगड़ा चल रहा था। प्रतिदिन शराब पीकर पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। पत्नी ने तंग आकर अपने मायके में रहने का फैसला लिया। पत्नी मनाने के लिए देर रात्रि मृतक अपने ससुराल गया, जबकि, पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। रास्ते में शराब पीकर जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। कुत्तों ने उसे नोच-नोच कर मार डाला। घटना के बारे परिवार को सोमवार पता चला। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते शव सरकारी अस्पताल रखवा दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पर काफी संख्या में आदमखोर कुत्ते है, पहले भी कई लोगों को काट चुके है। प्रशासन से मांग की कि इन कुत्तों के बारे कुछ सोचा जाए। 

हरदीप सिंह पेशे से एक मजदूर है। काफी गरीब परिवार से संबंध रखता है। उसके 2 बच्चे भी है। लेकिन, शराब की उसे बहुत बुरी लत होने की बात सामने आई। पता चला है कि प्रतिदिन शराब पीकर घर में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। परिवार में मां भी रहती है। उसने कई बार अपने बेटे को शराब छोड़ने के  लिए बोला, लेकिन, किसी की बात नहीं मानता था। एक दिन पहले शराब पीकर घर में आया तो पत्नी ने उसे ऐसा करने से डांटा तो आपस में झगड़ा हो गया। पत्नी ने अपना कपड़े बांधकर घर छोड़ने का फैसला ले लिया। वह अपने मायके घर बच्चों सहित चली गई। 

सुबह मां ने बेटे को काफी समझाया तथा कहा कि वह इस शराब को छोड़ क्यों नहीं देता है। अगर शराब तेरे परिवार को तोड़ रही है तो इसे हमेशा-हमेशा के लिए अपनी नजरों से दूर कर दें। मां का कहना मानते हुए बेटे ने एक समय फैसला ले लिया वह आज के बाद कभी शराब नहीं पीकर घर आएगा। पत्नी को मनाने के लिए अपने ससुराल चला गया। वहां पर पत्नी ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। यह बात पति के दिल को लगी। रास्ते में उसने खूब शराब पी ली। बेसुध होकर रास्ते में गिर गया। कुत्तों ने उसे नोच-नोच कर मार डाला। सुबह लोगों ने परिवार को जानकारी दी। अस्पताल ले जाने से पहले ही मर चुका था।  

100% LikesVS
0% Dislikes