सीएम मान साहब जी, कहां गया आपका, नशे विरुद्व युद्व अभियान….आज फिर नशे से एक मां के लाल ने तोड़ दिया दम

FILE-IMAGE-GAGANDEEP-SINGH-

वरिष्ठ पत्रकार.जगराओं.लुधियाना। 

नशा पंजाब में इस कदर बढ़ चुका है कि अब आए दिन युवा इसकी अधिक मात्रा में सेवन करने की वजह से मौत के मुंह में जा रहे हैं। ताजा मामला, लुधियाना के जगराओं में स्थित एक गांव का सामने आया। बताया जा रहा है कि यहां पर गगनदीप सिंह उर्फ गगन नशे के इंजेक्शन की वजह से मर चुका है। परिवार में मां-बाप अमेरिका में रहते है। परिवार के पास गांव में खेती के लिए कई एकड़ जगह हैं। व्यापार, अच्छी नस्ल के कुत्तों तथा खेल प्रोत्साहन में उनकी समाज में अलग ही पहचान हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। युवक की मौत के पीछे 2 दोस्तों द्वारा उसे जबरदस्ती नशे का टीका लगाने का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए निरंतर छापेमारी कर रही हैं। 

आइिए जानते हैं….किस वजह से हुई युवक की मौत

युवक के एक जानकार ने बताया कि गगनदीप अब नशे से दूर रहने लग पड़ा था। उसे 2 दोस्त बहाना लगाकर साथ ले गए। वहां जाकर, उसे जबरदस्ती नशे का टीका लगाया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। वे दोनों वहां से फरार हो गए। गगन घर के बाहर पहुंचा तो उल्टियां करने लगा। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गगन की मौत के जिम्मेदार उसके 2 दोस्त है। पुलिस उन्हें पकड़ कर जल्द सलाखों के पीछे डालें। 

अमेरिका में रहने वाले युवक के मां-बाप को गगन की मौत के बारे इतलाह कर दी गई है। वह कभी भी किसी समय पहुंच सकते है। उनके पहुंचने के उपरांत देह-संस्कार किया जाएगा। परिवार ने बताया कि गगन की शादी 5 साल पहले हुई थी। वह भी अब अमेरिका जाने वाला था। उसकी कोई औलाद नहीं थी। 

100% LikesVS
0% Dislikes