LUDHIANA…मां ने नहीं सोचा था कि उसके लाल की यह होगी आखिरी शाम……दोस्तों के साथ गया मनप्रीत सतलुज में बहा…3 घंटे उपरांत निकाला शव

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

सतलुज दरिया में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मामला, देर सायं का बताया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से मृतक मनप्रीत सिंह के शव को दरिया से बाहर निकाल लिया गया। पता चला है कि मरने वाला परिवार का इकलौता बेटा था। मंगलवार बाद दोपहर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया था। परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार सुबह उसका पोस्टमार्टम होगा। इस बात की पुष्टि, जांच पड़ताल करने वाले एक पुुलिस अधिकारी ने की। मामला, लुधियाना के गांव मांगट से जुड़ा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया की सतलुज दरिया पर गांव  मांगट का रहने वाले मृतक मनप्रीत सिंह (24) अपने दोस्त कमलप्रीत सिंह , हरप्रीत सिंह के साथ सतलुज दरिया पर नहाने के लिए आया था। नहाते समय अचानक तीनों युवक गहरे पानी में बह गए। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनते वहां खड़े लोगों ने पानी में से कमलप्रीत सिंह तथा हरप्रीत सिंह को बचाकर पानी से बाहर निकाल लिया गया परंतु मनप्रीत सिंह गहरे पानी में डूब गया। 

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत उपरांत मनप्रीत सिंह के शव को पानी से बाहर निकल लिया गया। मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। फिलहाल पुलिस ने मृतक की शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes