वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

पंजाब के 2 कुख्यात गैंगस्टर शुभम मोटा तथा अंकुर गैंग के लोग आपस में भिड़ गए हैं। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित एक रिसोर्ट का बताया जा रहा है। दोनों तरफ से करीब 60 राउंड गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दूल्हे की मौसी नीतू तथा घनिष्ट मित्र वासु की मृत्यु हो चुकी हैं। शादी समारोह प्रदेश के एक शराब कारोबारी के बेटे का था। कई घायलों की सूचना भी सामने आई है। प्राथमिक दृष्टिकोण से पता चला चल रहा है कि झगड़ा पुरानी रंजिश की वजह से हुआ। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, सभी फरार बताए जा रहे हैं। शहर में पूर्ण तौर पर नाकाबंदी कर दी गई हैं।

…जानिए, कैसे विवाद बढ़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शहर के मशहूर शराब कारोबारी कपूर परिवार ने अपने बेटे वीरेंद्र की शादी समारोह में दोनों गैंगस्टर को आमंत्रित किया था। वे अपने लोगों के साथ शादी अटेंड करने के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों गैंग के पास पूर्व में हथियार थे। पहले आपस में बहस बाजी हुई। फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

ऐसे में दोनों तरफ से हथियार निकाल लिए गए। एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी गई। शादी में लगभग 800 लोग शामिल थे। गोली की आवाज सुन कर अफरा तफरी मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगा। ऐसे में शराब कारोबारी मामला सुलझाने के लिए बीच में पड़े तो वे भी बुरी तरह से चोटिल हो गए। ऐसे में दूल्हे की मौसी तथा दोस्त को गोली लग गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस का बयान सामने आया
पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मामला काफी गंभीर तथा दुखदायक हैं, क्योंकि, इसमें 2 लोगों की जान चली गई है। दोनों गैंगस्टर सहित कुल 18 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी जारी है। उन्हें पकड़ने के लिए हमारी अलग-अलग टीम काम कर रही है। जल्द ही वे लोग सलाखों के पीछे होंगे। किसी को कानून अपने हाथ लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
आप विधायक जान बचाकर भागे
बताया जा रहा है कि शादी समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक भी शामिल हुए थे। जब शादी में गोलीबारी आरंभ हुई तो वह अपने सुरक्षाकर्मियों सहित वहां से जान बचाकर बड़ी मुश्किल भाग निकले। उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंचने की सूचना मिली हैं। क्षेत्र में फिलहाल दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आस पास कई जगह पर पुलिस को तैनात कर दिया गया हैं।

