SYSTEM FAILURE….ये कैसी कानून व्यवस्था…… DIG के गनमैन को पीट-पीटकर कर दिया अधमरा…जानिए, कितने लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

CRIME-IMAGE-LATEST-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।

पंजाब पुलिस के DIG के गनमैन को दूधवाले ने पीट दिया। जिससे उसका सिर फूट गया और रीढ़ की हड्‌डी में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी कॉन्स्टेबल लुधियाना रेंज के DIG सतिंदर सिंह की सिक्योरिटी में तैनात था। शुरुआती जांच के मुताबिक दूधवाले ने अपने पिता और 3 साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।


कॉन्स्टेबल पर तेजधार हथियारों के साथ दूध वाले एल्यूमीनियम के डिब्बों से भी हमला किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। SHO जगदेव सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 117 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 109 (हत्या का प्रयास), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 351 (3) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी), 191 (3) (दंगा) और 190 (साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes