वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.लुधियाना।
पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हैं। राज्य में लूटपाट, गोलीबारी , हत्या जैसी अपराधिक गतिविधियां में काफी इजाफा हुआ। इस पर विराम लगाने के लिए चाहे पंजाब पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। लेकिन, कहीं न कहीं अपराधी पुलिस की कार्यप्रणाली से दो कदम आगे चल रहे हैं। ताजा मामला , पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना से जुड़ा हैं। यहां पर स्थानीय पुलिस तथा गैंगस्टर (लूटेरे) के साथ पूर्व में मुठभेड़ हुई। एक गोली अपराधी के पैर में लग जाने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। अपराधी की पहचान अमृत राज के तौर पर हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पूर्व में गैंगस्टर के खिलाफ लूटपाट , हत्या के कई संगीन मामले दर्ज हैं।
अधिक जानकारी देते, लुधियाना पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि दो दिन पहले अलग-अलग जगह पर पिस्टल की नोक पर पेट्रोल पंप तथा एक बैंक के एटीएम में लूटपाट हुई। पुलिस ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच-पड़ताल गहनता से आरंभ की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की गई तो पता चला कि इस वारदात के पीछे कुख्यात गैंगस्टर (लुटेरे) अमृत राज का हाथ हैं। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। कई जगह छापेमारी की।
शुक्रवार पुलिस की स्पेशल टीम को सूचना मिली कि कुख्यात गैंगस्टर कार पर सवार होकर हाईवे की तरफ जा रहा हैं। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो गैंगस्टर ने अपनी कार पुलिस की कार में टक्कर मार दी। वहां से फरार हो गया। पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया। आगे जाकर एक जगह गैंगस्टर ने कार रोक ली। बाहर आकर पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी आरंभ कर दी। पुलिस ने अपनी पोजीशन ली।
जवाबी कार्रवाई में एक दर्जन के करीब गोलियां चली। एक गोली गैंगस्टर के पांव पर लग गई। वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे काफी मुस्तैदी के साथ दबोच लिया। खून से लथपथ गैंगस्टर को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने उसके पांव से गोली बाहर निकाल दी। स्थिति नियंत्रण में हैं। हालत स्थिर होने पर हिरासत में ले लिया जाएगा।
दर्जन भर के करीब आपराधिक मामले दर्ज
पता चला है कि कथित अपराधी बी श्रेणी का गैंगस्टर हैं। दर्जन भर के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या, लूटपाट, धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराध के अधीन मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय से भूमिगत चल रहा था। थोड़े दिन पूर्व फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हुआ था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में इसके अन्य साथियों के पता चलने पर, उन्हें भी इस मामले में शामिल किया जाएगा।