वायरल वीडियो……..पंजाब में किस क्षेत्र में क्रिकेट को लेकर हुई खूनी झड़प, कितने लोग हुए बुरी तरह घायल, अब तक मामले को लेकर पुलिस की क्या रही कार्रवाई, जानें, इस रिपोर्ट में…

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना। 

क्रिकेट मैच में खूनी झड़प हो गई। झड़प में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोग पीजीआई में दाखिल है, जिनमें से 1 युवक कोमा में चला गया। ये झगड़ा बल्लेबाज को आउट देने पर शुरू हुआ। मामला पंजाब के जिला लुधियाना से जुड़ा हैं। इस झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही हैं। फिलहाल, पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि शिकायत दोनों पक्ष की तरफ से आई, इसलिए मामले की जांच की जा रही हैं। किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज होने की कोई पुष्टि नहीं की गई। 


ऐसे बिगड़ा मामला


मामला तब ज्यादा बिगड़ा जब गेंदबाजी कर रहे युवक ने कहा कि मैच नहीं खेलने पर उसे ड्रॉ कर देते हैं। यह बात कहकर वह वापस घर जाने लगा कि इसी दौरान उस पर बैटिंग टीम के कुछ खिलाड़ियों ने हमला कर दिया। युवक को बुरी तरह से पीटा गया।।


चीखें सुन लोग ने छतों से बनाई वीडियो


इस दौरान उसके बचाव के लिए आए 4 लोगों को भी आरोपियों ने डंडों से पीटा दिया। लहूलुहान युवक की चीखें सुन आस-पास के लोग छतों पर एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने इस खूनी झड़प की वीडियो बना ली।


दो बेसुध


हमलावरों ने सिर पर डंडे मारे, जिससे दो लोग तो मौके पर ही बेहोश हो गिर गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल भेजा, जहां से दो युवकों को पीजीआई रेफर किया गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों मुताबिक सिंटू नाम का युवक कोमा में चला गया है, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। पीड़ितों की पहचान गंगू, पिंटू, सोनू, सिंटू और मोनू के रूप में हुई है। सभी घायल डाइंग फैक्ट्री में काम करते हैं। सभी को सिर पर चोटें आई हैं।


पुलिस ने नहीं की अब तक कोई कार्रवाई


घायल गंगू की पत्नी चांदनी ने बताया कि उसका पति क्रिकेट मैच खेल रहा था। इस दौरान उससे कुछ लोगों ने मारपीट की। उसे बचाने गए उसके दोस्तों को भी लहूलुहान कर दिया। झड़प में उनके 5 लोग गंभीर घायल हैं। उसका भाई सिंटू कोमा में चला गया है। मोहल्ले में खूनी झड़प के बाद पुलिस को सूचित किया, लेकिन थाना जमालपुर की पुलिस एक बार भी मौका देखने नहीं आई। चांदनी ने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त धाराएं लगाकर मामला दर्ज नहीं करती तो वह धरना देंगे। चांदनी ने बताया कि उसके पति का जबड़ा हिल गया। उसके सिर पर डंडों से वार किए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes