वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
स्थानीय मजीठा रोड के एक होटल में गोली चल गई। संख्या करीब 4 बताई गई। गोली होटल के मैनेजर को लगी। मामला, इमिग्रेशन के पैसे के लेनदेन को लेकर जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। पुलिस ने कुल 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। मामला देर रात का बताया जा रहा हैं। सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो चुकी हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पुलिस ने एक खाली होल भी बरामद कर लिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
घायल मैनेजर मनरूप सिंह ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा कि होटल में उत्तराखंड का रोहित तथा फरीदकोट का रंदीप पिछले 2 दिन से उनके होटल में ठहरे थे। दोनों का मोहाली में इमिग्रेशन का काम है। इन लोगों ने दुबई में रहने वाले जितेंद्र सिंह के साथ मिलकर उत्तराखंड के एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजा था। उससे 25 लाख लिया था
जितेंद्र का भाई रविंदर सिंह अपने 4 साथियों सहित होटल में पहुंच गया। उन्होंने वहां से रखे पैसे चुरा लिए। ऊपर से कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके भागने लगें। रणदीप और रोहित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मैनेजर मनरूप सिंह ने रविंदर और अन्य को रोकना चाहा तो आरोपियों ने उसके ऊपर गोलियां दाग दी।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुताबिक, 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती हैं।