वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को अनुशासनहीनता के आरोप में अपनी पंजाब इकाई के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
मायावती के नेतृत्व वाले संगठन ने अवतार सिंह करीमपुरी को बसपा की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने बयान में कहा कि बसपा की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को अनुशासनहीनता के कारण बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा के प्रदेश कार्यालय सचिव जसवंत राय ने गढ़ी के निष्कासन की पुष्टि की। करीमपुरी पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं। वह पहले भी बसपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

