SUCCESSFUL..मूसेवाला के ये 3 गीत 100 मिलियन व्यू क्लब में शामिल…?

SIDHU-MOOSAEWALA-IMAGE-SNE-FRESH

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

VID.-SIDHU-MOOSAEWALA-SNE

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के 3 गीतों की एल्बम मूस प्रिंट 100 मिलियन व्यू क्लब में शामिल हो गई है। मूसेवाला की मौत के बाद भी उनके फैंस में उनका पहले वाला ही क्रेज है। चार माह में 100 मिलियन व्यू यूट्यूब पर मिलने से उनके फैंस उत्साहित हैं। एल्बम “मूस प्रिंट” में 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं। यूट्यूब पर रिलीज होते ही तीनों गाने ट्रेंड कर रहे हैं। टेक नोट टाइटल से बने गीत को 33 लाख व्यू 6 घंटे में मिल गए थे। अब 4 महीने बाद टेक नोट को 37 मिलियन, 0008 को 32 मिलियन और नील को 32 मिलियन लोग देख चुके हैं।


….क्या कहां पिता ने…?


इस एल्बम की रिलीज पर पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि मौत से पहले बेटा खुद के, मेरे और अपनी मां के जन्मदिन पर गीत रिलीज करता रहा है। इस एल्बम को रिलीज करने के पीछे भी उनका यही मकसद है कि सिद्धू का शुरू किया गया ये सिलसिला थमे न। अभी सिद्धू के जितने भी गाने रिकॉर्ड हैं, उन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है।


जबरदस्त रिस्पांस मिला


इससे पहले एल्बम के पोस्टर के इंस्टाग्राम पर रिलीज होते ही उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इस पोस्टर पर ही फैंस के 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक मिले थे। जबकि परिवार को विरोध के उलट BBC पर रिलीज हुई सिद्धू की डॉक्यूमेंट्री को 2.10 मिलियन व्यू ही मिल पाए हैं। बता दें कि शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा जिला के गांव मूसा में हुआ था। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes