मूसेवाला का कौन सा नया गीत तोड़ रहा है सारे रिकार्ड….जानिए, इस खास रिपोर्ट में अब तक कितने व्यूज़,कमेंट, लाइक मिलें…?

SIDHU-MOSAEWALA-DIFFRENT-IMAGES

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

चाहे सिद्वू मूसेवाला इस दुनिया को वर्ष 2022 से अलविदा कह चुके हैं, लेकिन, आज भी उनके नए गीत को लेकर लोगों में खासा क्रेज पाया जाता है। उनका नया गीत बरोटा को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। हैरान करने वाली बात है कि 1 घंटे में ही 10 लाख से ऊपर व्यूज , लगभग 5 लाख लाइक, लगभग 4 लाख कमेंट मिल चुके हैं। यह गीत 4 मिनट 3 सेकंड का हैं। 

पूर्व में मूसेवाला के गीत में हथियारों के प्रमोट करने का कई बार आरोप लगा चुका है। लेकिन, इस गीत में फिर से हथियारों को दिखाया गया। इस गीत को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में काफी प्यार मिल रहा हैं। लोग हर जगह इस गीत की रील बनाकर अपलोड कर रहे हैं। व्यूज को देखते हुए लग रहा है कि ये गीत इस साल टाप रह सकता हैं। कई उनके फैंस ने इस गीत को लेकर यह भी लिखा कि जिस तरह से लाइक, कमेंट, व्यूज मिल रहे हैं, उससे यूट्यूब न हैंग हो जाए। कईयों ने लिखा कि इस गीत के ट्रेलर से पहले पूरा गीत रिलीज होने को लेकर उनकी बेसब्री बढ़ती जा रही थी, अब चूंकि गीत आ चुका है, इसलिए सब कुछ समान्य हो चुका हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes