वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब के लुधियाना से अभी-अभी बहुत अपडेट सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि साइकिल कंपनी कारखाना में बहुत जोर से धमाका हुआ हैं। एक कर्मचारी की मौत हो चुकी हैं, जबकि, यह साफ नहीं हो पाया कि कितने लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह बॉयलर का फटना बताया जा रहा हैं। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए अपने काम में जुटी हैं। यह हादसा शनिवार की देर रात का बताया जा रहा हैं। साइकिल कंपनी कारखाना के संचालक , इस हादसे को अचानक हुई घटना का कारण मान रहे हैं। लेकिन, जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार घटना को बड़ा अपराध मान रहा है तथा कारखाना संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहा हैं।

..पास की इमारत कराई खाली

बताया जा रहा है कि कारखाना एक रिहायशी क्षेत्र में हैं। आसपास कई इमारतें है तथा उनमें रहने वालों की संख्या काफी हैं। सुरक्षा के लिहाज से इमारत खाली कराई जा रही हैं। काफी अफरा तफरी का माहौल बताया जा रहा हैं। सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुटा हैं। मरने वाली के पहचान रजत हुई। वह 60 वर्ष का बताया जा रहा है। शव को पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। सुबह पोस्टमार्टम होगा। धमाका के वास्तविक कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

