.3 हिस्सों में कटी लाश का रहस्य..क्या दोस्त ही दोस्त का कातिल..फिलहाल पुलिस जांच में जुटी

CRIME-MURDER-SCENE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यहां पर एक ड्रम में 3 हिस्सों में कटा युवक का शव मिला। पता चला है कि शव का कुछ हिस्सा जला हुआ हैं। घटना का तब पता चला जब एक राहगीर ने ड्रम को खोला तो नजारा देखते ही उसकी चीखें निकल गई और उसने शोर मचा दिया। आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।


सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव के तीनों टुकड़े कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। मृतक की पहचान भारती कॉलोनी निवासी दविंदर सिंह (30) के रूप में हुई है। वह कंप्यूटर इंजीनियर है। दविंदर सिंह मुंबई से पांच महीने बाद लौटा था और घर पर सिर्फ 15 मिनट ही रुका था। वह कटिंग करवाने की बात कहकर घर से निकला था। दो दिन बाद उसकी तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिली।


जानिए, इस रिपोर्ट में पुलिस को किस पर है शक


पुलिस को पास में लगे एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। फुटेज में दविंदर का एक दोस्त वैसा ही ड्रम बाइक पर ले जाते समय दिखाई दिया है। पुलिस को शक है कि उसके दोस्त ने ही दविंदर की हत्या की है और शव के टुकड़े कर उसे ड्रम में डाल कर फेंका है। फिलहाल पुलिस को दविंदर का दोस्त मिला नहीं है। जिससे पुलिस का शक और भी गहरा गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes