SNE NETWORK.LUDHIANA.
व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले अभिजीत सिंह उर्फ मंड गैंग के नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के सदस्यों को पनाह देने और उन्हें कानून की गिरफ्त से बचाने के आरोप में होटल संचालक मोहित नेगी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक सक्रिय आपराधिक गिरोह चला रहे हैं
थाना सदर के जांच अधिकारी थानेदार गुरमदीप सिंह ने बताया कि 15 जून को पुलिस टीम कानून-व्यवस्था और गश्त के दौरान पक्खोवाल रोड स्थित ओमैक्स फ्लैट्स के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अभिजीत सिंह उर्फ मंड, मानिया साहनी, अंकुश यादव, सुखमन सिंह, युवराज सिंह उर्फ हरमन, नमित शर्मा और उनके अन्य साथी मिलकर एक सक्रिय आपराधिक गिरोह चला रहे हैं।
गिरोह हथियार के बल पर धमकाकर रंगदारी वसूलता
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह लुधियाना समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में व्यापारियों और अन्य लोगों को हथियार के बल पर धमकाकर रंगदारी वसूलता है। विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं और खौफ कायम करने के लिए फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपियों के छिपने का प्रबंध भी यहीं किया जाता था
जांच में यह भी पता चला कि वारदात के बाद गैंग के सदस्य पक्खोवाल रोड स्थित होटल रॉयल मैनर में शरण लेते थे। पुलिस के अनुसार होटल मालिक मोहित नेगी को आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद वह उन्हें होटल में ठहराकर पुलिस से बचने में मदद करता था। वारदातों के बाद आरोपियों के छिपने का प्रबंध भी यहीं किया जाता था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहित नेगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही पूरे नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।###USA###UK###CANADA###GANGSTER-ARRESTED-BY-LUDHIANA-POLICE###LUDHIANA###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###@

