SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर होटल में ले जाकर ब्लैकमेलिंग करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने और बाद में उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर सांझा करने के आरोप लगे हैं। महिला अभी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। आरोपी मनदीप वेल्डिंग का काम करता है। वह लुधियाना में दिल्ली से 4-5 बार आ चुका है।
आरोपी ने पहले दोस्ती की
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनदीप निवासी दिल्ली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर विश्वास में लेकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो स्नेपचैट पर बना लिए तथा लंबे समय तक उन्हें वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पूछताछ किए जाने पर उसने पूरी घटना बताई
पुलिस को दी शिकायत में सोनिया (काल्पनिक) ने बताया कि 14 जून 2026 को आरोपी ने उसको इंस्टाग्राम पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। इस बारे में परिवार द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने पूरी घटना बताई। आरोपी महिला के जेठ को स्नैपचैट के जरिए ही जानता है।
धोखे से उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं और तस्वीरें ले लीं
शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2025 में स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान मनदीप नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे मिलने के लिए समराला चौक स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसने धोखे से उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं और तस्वीरें ले लीं।
महिला का आरोप —तस्वीरों को दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा
महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी उन तस्वीरों को दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसी होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।###USA###UK###CANADA###RAPE-NEWS###PUNJAB###INDIA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###FRANCE###@

