डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी…यूरोपीय देशों को 100 फीसदी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा

ITLAY-PM-WITH-USA-PRESIDENT-DONALD-TRUMP-FILE-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..

SNE NETWORK.WORLD DESK.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि जो भी देश अमेरिकी डिजिटल सेवा कंपनियों पर टैक्स लगाएगा, उसके अमेरिका भेजे जाने वाले सभी सामान पर 100 फीसदी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में ट्रंप ने यूरोपीय देशों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश अमेरिकी डिजिटल सेवा कंपनियों पर टैक्स लगाने की योजना पर जल्द फैसला करने के लिए चर्चा कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि यह नया टैरिफ पहले से हुए किसी भी व्यापार समझौते से ऊपर होगा। ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई किसी भी ऐसे देश पर लागू होगी, जो इस तरह का टैक्स लगाएगा। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में खास तौर पर यूरोपीय देशों का जिक्र किया।###USA###UK###CANADA###GOVT.-OFFICE-NEW-TIME-SCHEDULE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes