SNE NETWORK.WORLD-DESK.
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में कहा कि भारत हमेशा सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों द्वीप देश सेशेल्स के राजकीय दौरे पर हैं। सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति हर्मिनी ने रात्रिभोज में मौजूद मेहमानों को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों पर जोर दिया। राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा, भारत सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। हमारे देश के लोग और यहां रहने वाला भारतीय समुदाय भी इसी भावना के साथ भारत का सम्मान करता है।
भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत साझेदारी
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस राजकीय भोज के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत साझेदारी को आगे भी और अधिक मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रात्रिभोज में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेशेल्स की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अजारेल एर्नेस्टा, विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉर, कैबिनेट के सदस्य और कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे
- राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह वर्ष दोनों देशों के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि वर्ष 2026 में भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होंगे।
- कार्यालय ने आगे कहा कि यह साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, समुद्री सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है।
- सेशेल्स के गणराज्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न और दोनों देशों की 50 साल पुरानी दोस्ती इस यात्रा को और भी खास बनाती है।
- राष्ट्रपति कार्यालय ने यह भी कहा, राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी भारत और सेशेल्स के संबंधों की गहराई और मजबूती को दिखाती है।
- दोनों देश अब साझेदारी के अगले 50 वर्षों की ओर बढ़ रहे हैं।
- भारत और सेशेल्स के बीच वर्ष 1976 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए। उसके बाद से दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत और लाभदायक रहे हैं।
- भारत ने बुनियादी ढांचे, रक्षा, स्वास्थ्य और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सेशेल्स के विकास में लगातार सहयोग दिया है।
- यह वर्ष दोनों देशों के लिए खास महत्व

- ‘नेशनल बोटेनिकल गार्डन्स’ का दौरा
अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहद अनोखे और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने, जब उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद ‘नेशनल बोटेनिकल गार्डन्स’ का दौरा किया।
कछुए से पीएम मोदी की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है
इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित थलीय जीव ‘जोनाथन’ नाम के विशालकाय एल्डैबरा कछुए से मुलाकात की और बड़े ही लाड-प्यार से उसे अपने हाथों से खाना खिलाया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करीब 194 साल की अविश्वसनीय उम्र वाले इस ऐतिहासिक कछुए से पीएम मोदी की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
शनिवार दोपहर आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेशेल्स सरकार को उपहार के रूप में तेज गश्ती पोत ‘लेस्पवार’ (क्रियोल भाषा में जिसका अर्थ ‘उम्मीद’ है) राष्ट्रपति हर्मिनी को सौंपा। इसके अलावा, 10 उपयोगी वाहन, पांच लेजर रेडियल नौकाएं और छह एंबुलेंस भी सेशेल्स को सौंपी गईं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन उपहारों से सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।###USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@