SNE NETWORK.LUDHIANA.
3 भाई-बहनों की फोटो। लेफ्ट में जोबनप्रीत और राइट में बेटी जसप्रीत कौर को सांप ने डंक मारा। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)
लुधियाना में आंगन में सो रहे दो बच्चों को सांप डंस गया। सांप के डंक से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका 8 साल का भाई गंभीर हालत में ICU में भर्ती है। गर्मी के कारण पूरा परिवार घर के आंगन में खाट बिछाकर सोया था। डंक लगते ही लड़के ने उठकर दादी से कहा कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है। कुछ देर बाद बहन ने भी खुद को काटे जाने की बात कही। इसके बाद लड़की के मुंह से झाग भी निकलने लगा। तभी परिवार को पास में सांप दिखाई दिया।
परिवार दोनों को लेकर सिविल असपताल रायकोट पहुंचा जहां उन्होंने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और बच्चे को लुधियाना सीएमसी असपताल में रेफर कर दिया। बच्चे का लुधियाना सीएमसी असप्ताल में इलाज चल रहा है।


