SNE NETWORK.FEROJPUR.
गांव मंसूर देवा वाला कलां में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
साल 2007 में की थी साले की हत्या
मृतक के ताया जसवंत सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई जसविंदर सिंह का अपने छोटे भाई के साथ कुछ मरले जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते जसविंदर सिंह ने अपने भतीजे गुरविंदर सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जसविंदर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वर्ष 2007 में उसने अपने साले की भी गोली मारकर हत्या की थी।
विभिन्न स्थानों पर पुलिस दे रही दबिश
पुलिस ने बताया कि मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।###USA###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###FEROJPUR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###FRANCE###ITLAY###

