EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR/MANSA/CHANDIGARH.
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब की राजनीति में उतरने के संकेत देकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। बलकौर सिंह ने कहा कि वह मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला जनता की राय और समर्थन के आधार पर ही लेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर बताएं कि क्या उन्हें चुनावी मैदान में उतरना चाहिए। उनका मानना है कि जनता का समर्थन किसी भी राजनीतिक फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मूसेवाला हत्याकांड ने न केवल पंजाब, बल्कि देश-विदेश में उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया था
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने न केवल पंजाब, बल्कि देश-विदेश में उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही उनके पिता बलकौर सिंह लगातार अपने बेटे को इंसाफ दिलाने की मांग उठाते रहे हैं। वह कई बार पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठा चुके हैं।
न्याय की मांग को लेकर सार्वजनिक मंचों पर आवाज उठाते रहे बलकौर सिंह
बलकौर सिंह अपने बेटे की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सार्वजनिक मंचों पर आवाज उठाते रहे हैं। अब उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने से मानसा की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बलकौर सिंह ने अभी किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने या चुनाव लड़ने को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###SIDHU###MOOSAEWALA###BALKAUR###MANSA###CONGRESS###BJP###RAHUL-GANDHI###AAP###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

