इस I.A.S OFFICER ने पद से दे दिया इस्तीफा…….यह था प्रमुख कारण

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

वर्ष 2015 के आईएएस अधिकारी करनैल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह सितंबर माह में सेवानिवृत होने वाले थे। पूर्व में इस्तीफा दे देना, इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें 2 माह से किसी भी पद पर नहीं भेजा गया। एकदम फ्री हो गए थे। अपने इस्तीफा पत्र पंजाब के मुख्य सचिव को भेज दिया। बता दें कि इससे पूर्व भी एक महिला आईएएस ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। 

सूत्रों की मानें तो वह पोस्टिंग न मिलने से नाराज चल रहे थे, वहीं उनकी रिटायरमेंट में भी अब 5 महीने शेष रह गए हैं, वह 30 सितंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो वह पिछले ढाई महीने से फ्री चल रहे थे। क्योंकि 30 जनवरी को उन्हें कपूरथला डीसी पद से हटाया गया था। इसके बाद उन्हें नई जगह पोस्टिंग नहीं दी गई थी। ऐसे में नौकरी से मन भर जाने से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes