वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके होम टाउन लातूर में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि 90 साल के पाटिल का उनके घर पर कुछ समय की बीमारी के बाद निधन हो गया।
बता दें कि वह लोकसभा के पूर्व स्पीकर थे और केंद्रीय कैबिनेट में अहम पद संभाल चुके थे। पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से 7 बार जीत हासिल की थी। वह 2010 से 2015 तक पंजाब के गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर थे।

