खबर कुछ हट के…………….ट्रंप की कुर्सी पर बैठने वाला पहला सिख ‘नवदीप’…..2 मिनट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर किया ‘शेयर’

FILE-IMAGE-OF TRAVEL-BLOGGER-NAVDEEP-SINGH-BRAR.

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

अमेरिकी राष्ट्रपति की यूज की गई कुर्सी पर बैठा पंजाबी ट्रैवल ब्लॉगर नवदीप। - Dainik Bhaskar

अमेरिकी राष्ट्रपति की यूज की गई कुर्सी पर बैठा पंजाबी ट्रैवल ब्लॉगर नवदीप।

पंजाब के फाजिल्का का ट्रैवल ब्लॉग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी पर बैठा। इसका वीडियो नवदीप ने अपने इंस्टा आफिशियल हेंडल से जारी किया है। नवदीप ने ट्रंप की कुर्सी पर बैठते हुए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। नवदीप ने टेबल पर रखे फोन के रिसीवर को उठाकर कहा कि जब कभी मोदी यहां ट्रंप के साथ बैठे होते होंगे तो ट्रंप फोन उठाकर कहते होंगे कि अभी मोदी के साथ बिजी हूं, बाद में फोन करना। 2 मिनट के करीब इस कुर्सी पर बैठने के बाद नवदीप उठ जाते हैं।

कुर्सी से उठन के बाद नवदीप कहते हैं कि यहां बैठने के बाद तो मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है कि मैं ही अमरेकिया का राष्ट्रपति हूं। काफी शानदार आफिस है ये। यहां इसी कुर्सी पर बैठकर ट्रंप ने एक बार मीटिंग की थी। इस कुर्सी-टेबल और कमरे को कई लोगों ने वीडियोज में देखा होगा। असल में ये वीडियो अवाशिंगटन डीसी के मैडम तुसाद म्यूजियम का है। जहां व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस को हूबहू बनाया गया है। असली ओवल ऑफिस में आम जनता को राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने की परमिशन नहीं है। इस कुर्सी पर राष्ट्रपति के एक बार बैठने का दावा किया गया है।

पंजाबी ट्रैवल ब्लॉगर नवदीप वीडियो में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी दिखाते हुए।

पंजाबी ट्रैवल ब्लॉगर नवदीप वीडियो में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी दिखाते हुए।

इंस्टा पर शेयर वीडियो में नवदीप अपनी लोकेशन बताते हुए कहते हैं कि वह इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति के घर, यानी व्हाइट हाउस के अंदर ओवल ऑफिस में खड़े हैं। नवदीप ने कहा कि यह वही जगह है जहां राष्ट्रपति का मेन आफिस है और वह राष्ट्रपति की कुर्सी के पास मौजूद हैं। इस कुर्सी का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार इस्तेमाल किया है।

  • नवदीप उस फेमस टेबल के बारे में बताते हैं जिसे अक्सर वीडियो में देखा जाता है। वह वहां रखे फोन का जिक्र करते हुए मजाक करते हैं कि इसी फोन से राष्ट्रपति किसी को भी कॉल कर सकते हैं। वह मजाकिया अंदाज में मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली बातचीत की कल्पना करते हैं। नवदीप कहते हैं कि चलो अब बहुत हो गया। डोनाल्ड ट्रंप की यूज की गई चेयर पर बैठकर अमेरिका के राष्ट्रपति की फीलिंग आनी शुरू हो गई है। नवदीप ने टेबल पर रखे फोन पर बातचीत की एक्टिंग भी की और कहा कि इसी तरीके से डोनाल्ड ट्रंप भी बात करते होंगे।
फाजिल्का के रहने वाले नवदीप जो लगभग 100 देश घूम चुके हैं।

फाजिल्का के रहने वाले नवदीप जो लगभग 100 देश घूम चुके हैं।

नवदीप ने कहा कि ट्रैवल ब्लागिंग के दौरान उसे अमेरिका और यहां के व्हाइट हाउस में आने का मौका मिला। बता दें कि नवदीप संभवतः पहले सिख हैं जो 100 के करीब देश घूम चुके हैं। हालांकि नवदीप ने खुद कभी इसका दावा नहीं किया। उनका कहना है कि मुझे लगता है कि कई और लोगों ने भी ऐसा किया होगा। कई बार कुछ चीजें सामने आज जाती हैं और कुछ लोग बताने नहीं हैं।

# USA ( TRAVEL BLOGGER NAVDEEP SINGH) #

100% LikesVS
0% Dislikes