थप्पड़ के उपरांत कंगना का संदेश वीडियो वायरल……कहीं ये बड़ी बात

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल द्वारा कंगना को थप्पड़ जड़ने के मामले उपरांत कंगना ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ। सिक्योरिटी चेक के दौरान जैसी ही मैं निकली तो दूसरे कमरे से एक महिला सुरक्षाकर्मी निकली और उन्होंने मुझे साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और मुझे गालियां देने लगीं।


जब मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं तो उनका कहना था कि वो किसान आंदोलन की समर्थक है। मैं सुरक्षित हूं और मेरा सवाल यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, हम उससे किस प्रकार से निपटेंगे।


उधर, थप्पड़ कांड के बाद सीआईएसएफ महिला जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कर रही हैं कि किसान आंदोलन को लेकर जब बयान दिया तब मेरी मां भी वहां बैठी थी। वहीं, सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बताया कि उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर के लिए शिकायत दी है।


जांच के आदेश जारी


भाजपा नेता कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह दुखद है कि सुरक्षा में शामिल एक व्यक्ति इसमें शामिल है। जो कुछ भी हुआ वह गलत था।

100% LikesVS
0% Dislikes