देखिए…”CCTV-FOOTAGE” में सारा घटनाक्रम…..कैसे, चोर चंद मिनटों में लाखों के मोबाईल तथा नकदी लेकर हो गया फरार..फिलहाल, पुलिस जुटी है जांच में…रिपोर्ट में समझिए..किस शहर से जुड़ी है पूरी वारदात…?

CCTV-FOOTAGE-CAPTURED-THEFT

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

POLICE-INVESTIGATED-THEFT-MATTER

चंडीगढ़ में सेक्टर-22 स्थित सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट में शोरूम से अकेले चोर ने 10 लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए। पता चला है कि उसने मार्केट में उक्त शोरूम के भीतर बनी कई दुकानों को भी खंगाला हैं। वहां से कई लाखों की नकदी को भी चुराया हैं। फिलहाल, नकदी की रकम के बारे कोई फिगर को मेंशन नहीं किया गया।  

शोरूम मालिक का कहना है कि दुकानों की देखरेख के लिए उन्होंने एक केयरटेकर रखा हुआ है। यही दुकान का सारा काम देखते हैं। उनकी सूचना पर ही उन्हें चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू कर दी है।

VICTIM-SHOWROOM-OWNER


वायरल वीडियो में देखें..पूरा घटनाक्रम…?


अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। चोर दुकान में घुसते ही परफेक्ट लोकेशन पर पहुंचकर सामान उठाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने वाले ने अज्ञात व्यक्ति ने सफेद रंग की पैंट, जर्सी और व्हाइट टोपी डालकर दुकान में घुसता है। आरोपी ने अपने मुंह पर ब्लैक कलर का कपड़ा भी बांध रखा है। चोर शोरूम की दुकान में घुसते ही कई बार सीसीटीवी कैमरे की ओर देखता है। वह सीधे दुकान में बने लॉकर के पास जाता है। ऐसा लग रहा कि वह पहले से ही दुकान से परिचित हो। उसे कैमरों की लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी थी। नकदी चुराने के बाद आरोपी शोरूम के अंदर बनी दुकानों में घुसता है। इसके बाद मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता है। उधर, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू पर जांच को आरंभ कर दिया। प्राथमिक दृष्टिकोण से वारदात को अंजाम देने वाले कोई इनका जानकार लग रहा हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes