वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को क्षत्रिय करणी सेना ने धमकी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर लिखा- सुन रे गुलाबचंद, तो औकात में रहे, और हमारे महाराणा प्रताप का अपमान तू पहले भी कर चुका है। अब फिर क्या है? करणी सैनिकों, मारो रे इसे जब और जहां मिले।
तीन दिन पहले गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर के गोगुंदा में महाराणा प्रताप को लेकर बयान दिया था। जिसका विरोध शुरू हो गया है। कुछ लोग कटारिया के बयान पर नाराजगी जताते हुए पोस्ट का समर्थन करते दिख रहे हैं। अभी तक गुलाबचंद कटारिया ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। SNE NEWS ने गुलाबचंद कटारिया से बात की तो उन्होंने इस मामले पर कुछ कहने से इनकार कर दिया।उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा- मामला अभी जानकारी में आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

