SNE NETWORK.CHANDIGARH.
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये गैंगस्टर सपा गैंग के साथ काम करते थे और इन्होंने कुछ दिन पहले एक व्यापारी को धमकी भी दी थी।
तीनों गैंगस्टर एक कार में सवार थे। राहुल और रिकी नामक दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरा साथी कार चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, आज इन्होंने एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी और 50 लाख रुपए की मांग की थी। ये फायरिंग करने के लिए ही चंडीगढ़ आए थे और पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल थे।

तीनों गैंगस्टर इसी कार में सवार थे। खंभे से टकराकर कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, टैक्सी स्टैंड के मालिक ने पुलिस को बताया था कि उसे 50 लाख रुपए की रंगदारी के लिए कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर साबा गोबिंदगढ़ बताया। उसने धमकी दी थी कि सीधे पैसे का इंतजाम कर दे, वरना उसके साथ भी सेक्टर-32 के फार्मेसी स्टोर पर हुई फायरिंग जैसा अंजाम होगा, जिसमें वह बच नहीं पाएगा। उसने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में उन्हें पता है कि पुलिस और सिस्टम कैसे काम करते हैं।

