पूर्व CM आतिशी ”VIRAL-VIDEO-MATTER” ….. क्यों, स्पीकर ने बोला, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई..क्या, होगी… अब ”CBI” एंट्री..?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के वायरल वीडियो पर फिर बवाल शुरू हो गया है। क्योंकि, अब दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने वीडियो की जांच कराई और वह बिल्कुल सही निकली। उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आतिशी ने विधानसभा में गुरु शब्द बोला था। स्पीकर ने जालंधर कोर्ट के वीडियो हटाने के आदेश पर कहा कि कोर्ट के सामने जो रिपोर्ट पेश की गई, उसी पर आदेश आया है।


मामले की होगी CBI जांच 


उन्होंने कहा कि मामले की CBI से जांच कराई जाएगी। पंजाब सरकार ने सरकारी एजेंसियों का मिस यूज कर वीडियो को क्लीन चिट दी है। वहीं इस विवाद पर पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आ गया है कि यह सब कुछ गलत हुआ है और कोर्ट ने भी मान लिया है। अगर वह चाहते हैं सीबीआई जांच हो तो करवा लें।

100% LikesVS
0% Dislikes