लोकसभा चुनाव 2024 लाइव अपडेट: इस प्रत्याशी पर दर्ज हुआ पर्चा, यह आई करतूत सामने

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब से लोकसभा के मतदान दौरान एक बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कंबोज के खिलाफ चुनाव आयोग की शिकायत पर मामला दर्ज हो गया है। उनके खिलाफ आरोप है कि वह मतदान करते समय अपने एक वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। इस बात की पुष्टि, फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने की।

उन्होंने (चुनाव आयुक्त) ने  बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार द्वारा वोट डालने का वीडियो बनाने पर कहा, “हमारे सामने एक मामला आया है, जिसमें बीएसपी उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज ने अपना वोट डालने का वीडियो बनाया है। नियमों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हम सभी उम्मीदवारों से नियमों और कानून का पालन करने का आग्रह करते हैं… निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।”

50% LikesVS
50% Dislikes