विरोधियों को नसीहत..चड्‌ढा ने लिखा- पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है, यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।

RAGHAV-CHADHA-23

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

राघव चड्‌ढा ने नया वीडियो जारी किया है। उसमें वह पंजाब के लोगों के बीच दिख रहे हैं। - Dainik Bhaskar

राघव चड्‌ढा ने नया वीडियो जारी किया है। उसमें वह पंजाब के लोगों के बीच दिख रहे हैं। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

आम आदमी पार्टी (AAP) से चल रही तकरार के बीच राघव चड्‌ढा ने नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूर होकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे। उनके लिए एक छोटी झलक। कहानी अभी बाकी है। चड्‌ढा ने आगे लिखा- पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।

राघव ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने पार्लियामेंट में अपने स्पीच दिखाए हैं। इनमें चड्‌ढा को पंजाब के मुद्दे उठाते सुना जा सकता है। इधर, मशहूर कवि कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि AAP का अगला शिकार राघव चड्‌ढा होंगे। उसने हीरोइन से शादी कर ली और रील दिखने लगी है। कुमार विश्वास का यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है, जिसमें वह पॉडकास्ट के दौरान बात कर रहे हैं। कुमार भी AAP के फाउंडर मेंबरों में से एक हैं। दिल्ली में सरकार बनने के बाद उनका अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम से मनमुटाव हो गया, जिसके बाद उन्होंने AAP छोड़ दी थी।

पॉडकास्ट में राघव चड्‌ढा के बारे में बात करते कवि कुमार विश्वास। राघव ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है। - फाइल फोटो

पॉडकास्ट में राघव चड्‌ढा के बारे में बात करते कवि कुमार विश्वास। राघव ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है। – फाइल फोटो (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

कुमार विश्वास ने 29 अगस्त 2024 को एक पॉडकास्ट में कहा था- अब अगला शिकार कौन है, अगला शिकार वह बालक है, जो खुद ने ही पैदा किया। इसकी कोई औकात भी नहीं है, बस वह थोड़ा लोकप्रिय हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है। अब रील दिखने लगी। यह नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा- दिखेगा नहीं, दिख भी नहीं रहा। जब यह हुआ था, मैंने तभी कह दिया था, यह गया। इसे नहीं छोड़ेगा अब निश्चित रूप से, क्योंकि आप इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि आपको किसी आदमी की आभा बर्दाश्त ही नहीं है।

राघव चड्‌ढा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी की है। - फाइल फोटो

राघव चड्‌ढा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी की है। – फाइल फोटो (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को चिट्‌ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है।

इसके बाद 3 अप्रैल को राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने संसद में जनता के मुद्दे उठाए, क्या यह अपराध है। ये मुद्दे उठाने से आम आदमी का फायदा हुआ तो AAP का क्या नुकसान हुआ? जिन लोगों ने आज पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।

राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, सीएम भगंवत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कह UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वह मोदी से डरते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव में साइन करने से राघव चड्‌ढा ने इनकार किया। पार्टी के वॉकआउट पर सदन से बाहर नहीं आए।

राघव ने 4 अप्रैल को फिर वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई को-इंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कहीं लोग मान न लें। इसलिए, मैंने सोचा कि जवाब दूं। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं।

राघव ने धुरंधर फिल्म का डायलॉग, ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ कहते हुए AAP को चेतावनी दी। ###USA###UK###BRAZIL###AAP-NEWS###

100% LikesVS
0% Dislikes