वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयान के बाद अब शिरोमणि अकाली दल भी मैदान में आ गई है। पार्टी ने एक AI वीडियो जारी कर कांग्रेस हाईकमान से लेकर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा है।

शिअद द्वारा जारी वीडियो में गांधी हाउस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी बैठे हुए हैं। चन्नी लोगों से रुपए इकट्ठे कर गांधी हाउस में 500 करोड़ रुपए की अटैची लेकर पहुंचते हैं। इसमें सुक्खी 200 करोड़, जाखड़ 300 करोड़ रुपए लेकर पहुंचते हैं।

लास्ट में आए नवजोत सिंह सिद्धू फूलों का गुलदस्ता लेकर प्रियंका गांधी से मिल रहे हैं। गुस्से में प्रियंका सिद्धू का गुलदस्ता पटक रही है। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी 2027 के चुनाव में कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदारों में से एक हैं। शिअद ने वीडियो के जरिए ज्यादा निशाने चन्नी पर ही लगाए हैं, ताकि चुनाव के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी को इस मुद्दे पर घेरा जा सके।

